त्यौहार भाईचारे के प्रतीक-विदिशा कलेक्टर सिंह शांति समिति की बैठक सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 8 अगस्त 2019

त्यौहार भाईचारे के प्रतीक-विदिशा कलेक्टर सिंह शांति समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक  विनायक वर्मा, अपर कलेक्टर  वृदांवन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे के अलावा समिति के सम्माननीय सदस्यगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
    कलेक्टर  सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहार भाईचारे की भावना से मनाएं जाते हैं। पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी हम सब त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। आगामी त्यौहारो के दौरान की जाने वाली तमाम व्यवस्थाओं के संदर्भ में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
    कलेक्टर  सिंह ने कहा कि आगामी पर्व ईदूज्जुहा, रक्षाबंधन, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, मोहरछठ, राधाष्टमी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्थदशी, पर्व के दौरान पिछले साल की तरह इस साल भी तमाम व्यवस्थाएं संबंधित विभागों के अधिकारी समय सीमा में क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें।
    त्यौहारो के दौरान नगर में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था खासकर धार्मिक स्थलों के आस-पास नियमित रूप से कराई जाए के दायित्व के साथ-साथ जलापूर्ति, आवारा मवेशियों की रोकथाम इत्यादि के अलावा कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट को उठाने हेतु डस्टिबन-ट्रालियों की व्यवस्था का दायित्व नगरपालिका को सौंपा गया है। 
    त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे। नियत समय के उपरांत ही हेवी ट्राफिक की शहर में आवाजाही हो सकेंगी। 
    शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियत स्थलों पर तैनात किए जाएंगे। त्यौहारो के दौरान खाद्य पदार्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गठन करने की कार्यवाही की जाएगी। 
    पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने कहा कि इसी प्रकार की बैठक पुलिस थाना स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। जिसमें स्थानीय शांति समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने त्यौहारों के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए व्यापारियों से सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नियत स्थलों पर पुलिस तैनात की जायेगी और उनके साथ शांति समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहेगे।
    शांति समिति की बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा दिए गए जन हितैषी सुझावों पर शीघ्र अमल करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। 
    कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में सभी त्यौहार शांतिपूर्ण सद्भावना के साथ मनाएं जाने का इतिहास है। जिसे हम सब बनाएं रखेंगे और त्यौहारों को मिलजुलकर मनाएंगे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियां नजर आती है तो अविलम्ब जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं। लोगों को किसी भी प्रकार से कोई तकलीफ ना हो का पूरा ध्यान रखा जाएगा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES