भ्रमण कर पीड़ितों से रू-ब-रू होकर क्षति का जायजा लिया केन्द्रीय दल ने - - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

भ्रमण कर पीड़ितों से रू-ब-रू होकर क्षति का जायजा लिया केन्द्रीय दल ने -

जिले में हुई अनवरत वर्षा, जलभराव से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति से क्षतिग्रस्त हुई फसलों एवं मकानो का जायजा लेने के लिए आज दो सदस्यीय केन्द्रीय दल विदिशा आकर प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर पीड़ितों से चर्चा की।
    केन्द्रीय दल में शामिल कृषि सहकारिता भारत सरकार के निदेशक डॉ एके तिवारी तथा केन्द्रीय रोड  ट्रांसपोर्ट के एसई  सुमित कुमार ने इससे पहले विधायक  शशांक भार्गव से कलेक्टर के चेम्बर में चर्चा की। विधायक  भार्गव ने क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी से अवगत कराया।
    कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आहूत बैठक में कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने केन्द्रीय दलों के सदस्यों को अवगत कराया कि विदिशा जिले में अतिवृष्टि बाढ़ से प्रारंभिक तौर पर क्षति अनुमानित राशि 935 करोड़ 48 लाख की हुई है जिसमें 149 पशु हानि होने पर आठ करोड़, 11876 मकानो की क्षति होने पर 118.76 करोड़, फसल क्षति सोयाबीन, उड़द, मूंग, 186772 हेक्टेयर में क्षति की अनुमानित राशि 776.61 करोड़, सड़क क्षति (नगरीय ग्रामीण) 555.59 किलोमीटर अनुमानित राशि 22.77 करोड़ तथा 271 पुल पुलियों की क्षति हुई है कि अनुमानित राशि 5.93 करोड़, भवन (विद्यालय, पंचायत एवं समुदायिक) कुल 632 क्षतिग्रस्त हुए है कि अनुमानित राशि 8.68 करोड़, 87 हेण्ड पंपो नलों की क्षति हुई है कि अनुमानित राशि 13 लाख, इसके अलावा जिले में 1137 विद्युत (पोल, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर) की क्षति हुई है कि अनुमानित राशि 2.52 करोड़ है।
    जिले में अतिवृष्टि, बाढ से 25 जनहानि के लिए एक करोड की राहत राशि का वितरण किया जा चुका है। पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिले में हुए क्षति, जलभराव, जिले के बांधो से छोड़े गए पानी के अलावा रायसेन, भोपाल से आए पानी जलबहाव के कारण बेतवा एवं अन्य सहायक नदियों में आए उफान के कारण प्रभावितों के लिए राहत शिविरों में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी गई।
भ्रमण
    केन्द्रीय दल के द्वय सदस्यों के अलावा विधायक  शशांक भार्गव को सबसे पहले सागर पुलिया के समीप स्थानीय रहवासियों के द्वारा क्षति हानि से अवगत कराया गया इसके पश्चात् दल के सदस्यों ने मिर्जापुर में राजीव अग्रवाल के खेत में उड़द फसल का तथा पारस जैन के खेत में पहुंचकर सोयाबीन के नुकसान का अवलोकन किया इसी प्रकार ग्राम वन में संग्राम सिंह के खेत में क्षतिग्रस्त हुई सोयाबीन फसल को देखा और पीड़ितों से चर्चा की।
    केन्द्रीय दल के सदस्यों द्वारा ग्राम वन में मकानो की क्षति का भी मौके पर मुआयना कर जायजा लिया गया है। यहां पीड़ित बाला प्रसाद के घर में पहुंचकर क्षति कैसे हुई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दल के सदस्यों ने श्रीमती कलाबाई के क्षतिग्रस्त मकान को भी देखा और चर्चा कर क्षतिग्रस्त होने के कारणों को जाना।
    केन्द्रीय दल के सदस्यों ने पचमा गुरोद मार्ग सड़का का भी अवलोकन किया। यहां एसई श्री सुमित कुमार ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि एफडीआर योजना के तहत मरम्मत कार्य के लिए प्राक्कलन शीघ्र प्रेषित करें।
    भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मीडियाकर्मियों को अवगत कराया कि केन्द्रीय दल एवं जिला प्रशासन के द्वारा क्षति आंकलन की रिपोर्ट 27 सितम्बर तक राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्षा एवं बाढ़ से हुए नुकसान जिसमें मुख्य रूप से फसलें, सड़के, मकान की क्षति का दल के सदस्यों द्वारा मौके पर मुआयना कर जायजा लिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह, भोपाल संभाग उपायुक्त राजस्व, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त संचालक बीएल बिलैया के अलावा जिले के विभिन्न अधिकारी साथ मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES