विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे ने आज बासौदा में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में आयोजित सावित्री बाई फुले सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कांवरे ने बासौदा के मानस भवन में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास के द्वार खोलती है। शिक्षित व्यक्ति बौद्विक स्तर पर मनन स्थिति का आंकलन कर अपने अच्छे बुरे को सहजता से समझ सकता है।
विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कांवरे ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि हर वर्ग का विकास हो खासकर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछडे वर्ग के उत्थान हेतु राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनमत द्वारा जो ताकत उन्हें अथवा उनकी पार्टी को दी है उसका यही उद्वेश्य है कि आमजनों के हितार्थ हेतु अधिक से अधिक कार्य योजना के माध्यम से सम्पादित कर उन्हें लाभांवित करना है।
विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कांवरे ने कहा कि कुशवाह समाज का इतिहास सदैव सहज, सरल रहा है। समाज की उन्नति के लिए जो भी संभव हो सकें उन कार्यो में राज्य सरकार पीछे नही रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कुशवाह महासभा फ्रेण्डस क्लब के तत्वाधान में कुश शिक्षा एवं लोक कल्याण समिति गंजबासौदा के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के अलावा कुशवाह समाज के उन्नयन एवं बढ़ावा देने के लिए सम्पादित कार्यो के लिए सामाजिक बंधुओं को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को विधायक द्वय बैजनाथ सिंह कुशवाह, सिद्वार्थ कुशवाह के अलावा बासौदा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका अग्रवाल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कंछेदीलाल जैन के अलावा भगत सिंह कुशवाह, अमरदीप सिंह मौर्य, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम स्थल पर गणमान्य नागरिकों के अलावा कुशवाह समाज के पदाधिकारीगण, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे का विदिशा जिला मुख्यालय पर विधायक शशांक भार्गव के निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कांवरे का विदिशा से बासौदा के मार्ग में विभिन्न जगह भव्य स्वागत किया गया और उनके द्वारा सामाजिक उत्थान के संबंध में किए जाने वाले कार्यो पर बल दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें