नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता सिखायें : मुख्यमंत्री कमल नाथ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता सिखायें : मुख्यमंत्री कमल नाथ

मुख्यमंत्रीकमल नाथ ने शरद पूर्णिमा पर छिंदवाड़ा में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में कहा कि अनेकता में एकता ही भारत देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, संस्कार और सभ्यता सिखायें।


श्री कमल नाथ ने गुरूद्वारा के जीर्णोद्धार की माँग पर गरिमापूर्ण गुरूद्वारा निर्माण का भरोसा दिलाया। उन्होंने गुरूद्वारा में माथा टेककर पूजन-अर्चन भी की।


उल्लेखनीय है कि वाल्मीक समाज से मिलने गांधी जी 1935 में छिन्दवाड़ा आये थे और यहीं से गरीबों और पिछड़ों के उद्धार का अभियान भी शुरू किया था।  


इस अवसर पर सांसद  नकुल नाथ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक  दीपक सक्सेना, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES