भारत के लगभग डेढ़ सौ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने विभिन्न नृत्य शैलियों का किया प्रदर्शन - - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 नवंबर 2019

भारत के लगभग डेढ़ सौ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने विभिन्न नृत्य शैलियों का किया प्रदर्शन -

-
बुरहानपुर | 24-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
 

   गत दिवस में बुरहानपुर के नेपानगर तहसील में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे भारत के नृत्यों से परिचित कराया। इस अवसर पर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश चौहान, नेपा लिमिटेड के श्री ए एन सोनसले, एसडीएम नेपानगर विशा माधवानी, महिला बाल विकास अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर, थाना प्रभारी नेपानगर पीके मोबैल, मंजू आनंद चौकसे, ललित राजे, शोभा लाल जैन आदि ने ऐश्वर्या राय की गुरु और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कलाश्री डॉक्टर लता सुरेंद्र सहित मणिपुरी नृत्यांगना लतासना देवी, उड़ीसी नृत्यांगना शुभदा वराड़कर, कुचिपुड़ी नृत्यांगना  शैलजा देसाई, भरतनाट्यम नृत्यांगना सुमन बादामी, कथक नृत्यांगना मनीषा जीत आदि कलाकारों का शॉल श्रीफल भेंट कर नेपा शिरोमणि अलंकरण से सम्मानित किया। जिसके बाद सामूहिक रूप से उपस्थित दर्शक गणों को मंच से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।
    कार्यक्रम का शुभारंभ बुरहानपुर के शहनाई वादक श्री गजानंद वारूढ़े एवं साथियों द्वारा किया गया तत्पश्चात मुंबई की मनीषा जीत और उनकी टीम ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम के प्रस्तुति गुरु शामल पवार एवं समूह ने दी। केरल से आए कलाकारों ने कलरियापट्टू पर आधारित मार्शल आर्ट एवं नृत्य का समागम प्रस्तुत किया। शुभदा वरणकर और लतासना देवी ने मणिपुरी नृत्य, शैलजा देसाई और सुमन बादामी ने भरतनाट्यम, अनुपमा हर्षल और ग्रुप ने कथक, रितु मानिक और ग्रुप ने भरतनाट्यम, बीज डांस एकेडमी मुंबई, रितु माने भरतनाट्यम विजय श्री पिल्लई एंड ग्रुप ने कुचीपुड़ी सुनील शंकरा और साथी कलाकार ने कृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। लता सुरेंद्र के निर्देशन में लगभग 35 कलाकारों ने छ: ऋतु पर आधारित 45 मिनट की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब दाद बटोरी कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र से आए ग्रुप ने महाराष्ट्रीय लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। नेपानगर जागृति कला केन्द्र के निदेशक श्री मुकेश दरबार ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES