भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं वर्षगाँठ नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये वर्ष भर होंगे कार्यक्रम अशोकनगर | 05-नवम्बर-2019 - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं वर्षगाँठ नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये वर्ष भर होंगे कार्यक्रम अशोकनगर | 05-नवम्बर-2019

नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये वर्ष भर होंगे कार्यक्रम
अशोकनगर | 05-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 


   


    प्रदेश में 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि युवाओं और विद्यार्थियों में नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये सभी विश्वविद्यालयों और शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
    विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों और सेमिनार की रूपरेखा तैयार करने के लिये कहा गया है। कार्यक्रमों और सेमिनार में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों, गणमान्य नागरिकों ओर जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
    नेहरू जी की 130वीं वर्षगाँठ पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी विश्वविद्यालयों और शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार और कार्यक्रम के लिये महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किये गये हैं। ये विषय हैं नेहरू और धर्मनिरपेक्षता, नेहरू और प्रजातंत्र, नेहरू और भारत की संकल्पना, नेहरू और शिक्षा, नेहरू और आधुनिक भारत का निर्माण, नेहरू की विदेश नीति, नेहरू और विधि सम्मत शासन, नेहरू एवं वैज्ञानिक अभिरूचि का विकास, नेहरू एवं इतिहास बोध, नेहरू एवं लेखन की अभिव्यक्ति, नेहरू एवं समाजवाद, नेहरू एवं बौद्धिक उदारवार, नेहरू एवं गुट निरपेक्षता तथा नेहरू एवं भारत का स्वतंत्रता संघर्ष।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES