ज्ञानदीप स्कूल में होगी कत्थक नृत्य की प्रस्तुति ’आरंभ- 3’ के तहत आरती श्रीवास्तव का होगा नृत्य मण्डला | 26-नवम्बर-2019 - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 27 नवंबर 2019

ज्ञानदीप स्कूल में होगी कत्थक नृत्य की प्रस्तुति ’आरंभ- 3’ के तहत आरती श्रीवास्तव का होगा नृत्य मण्डला | 26-नवम्बर-2019

'आरंभ- 3' के तहत आरती श्रीवास्तव का होगा नृत्य
मण्डला | 26-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
        जिला पर्यटन संवर्धन परिषद तथा रजा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 'आरंभ-3' श्रृंखला के तहत् शास्त्रीय नृत्य कत्थक का आयोजन किया गया है। 27 नवम्बर को ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल में शाम 7 बजे से कत्थक नृतकी आरती श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। आरती श्रीवास्तव 10 वर्ष की आयु से कत्थक नृत्य की परंपरागत शिक्षा प्राप्त कर रही है। आरती ने गुरू सुश्री प्रेरणा श्रीमाली के मार्गदर्शन में दिल्ली कत्थक केन्द्र से पोस्ट डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है इसके साथ खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से कत्थक नृत्य में एमए भी किया है। आरती ने भारत के बड़े शहरों में अपने नृत्य कौशल की आकर्षक प्रस्तुति दी है। उन्होंने अगरतला, चंडीगढ़, भोपाल, औरंगाबाद, जयपुर तथा भुवनेश्वर में एकल प्रस्तुतियाँ दी हैं। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नगर वासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शास्त्रीय प्रस्तुति का आनंद लें।



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES