‘‘जादू नहीं विज्ञान हैं’’ समझना समझाना आसान हैं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगर-मालवा | - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

‘‘जादू नहीं विज्ञान हैं’’ समझना समझाना आसान हैं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगर-मालवा |

''जादू नहीं विज्ञान हैं'' समझना समझाना आसान हैं
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
आगर-मालवा-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 


   


    संस्था शासकीय मॉडल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय आगर में गुरूवार को ''जादू नहीं विज्ञान हैं'' समझना समझाना आसान हैं, प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के आगर, बड़ौद, नलखेड़ा, सुसनेर विकासखण्ड से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की।
    प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला षिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. सेन, सहायक जिला परियोजना समन्वयक श्री ओमप्रकाष सिंह तोमर एवं संस्था प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। जादू नहीं विज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक श्री अक्षय दोहरे एवं दीपिका जिंदल थे। कार्यक्रम में जिला मास्टर ट्रेनर सुश्री राधा सोनी एवं श्री मुकेष कुमार राठौर उपस्थित रहें।
    जिला स्तरीय ''जादू नहीं विज्ञान है'' प्रतियोगिता में प्रथम  शास. कन्या उमावि. सोयतकलॉ की छात्रा नाजमीन, द्वितीय शास. हाईस्कूल आम्बादेव की छात्रा पुष्पा आर्य एवं तृतीय स्थान पर शास. मॉडल उमावि. बड़ौद की छात्रा तानिया डोर रही। विजेता प्रतिभागीयों को सहायक जिला परियोजना समन्वयक श्री ओमप्रकाष सिंह तोमर के द्वारा शिल्ड प्रदान की गई।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES