जेल मंत्री बाला बच्चन ने जेल अधिकारियों की बैठक ली - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 नवंबर 2019

जेल मंत्री बाला बच्चन ने जेल अधिकारियों की बैठक ली

जेल मंत्री बाला बच्चन ने जेल अधिकारियों की बैठक ली
 
 


 

 

 


   

 

   जेल मंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि जेलों में सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी जरूरतों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। बंदियों को मूलभूत सुविधाएं देने तथा उनके लिए कौशल विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लगातार बेहतर ढंग से संचालन पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
   जेल मंत्री श्री बच्चन पुलिस नियंत्रण केन्द्र जबलपुर के सभाकक्ष में जबलपुर संभाग के जेल अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डीआईजी जेल, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक आदि अधिकारी मौजूद थे।
   जेल मंत्री श्री बच्चन ने कहा कि उन्हें जेलों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। राज्य सरकार शीघ्र ही महिला कर्मियों की दिक्कतों को दूर कर समाधानकारी उपाय लागू करेगी। जेल मंत्री ने कहा जेलों में सुरक्षा इंतजामों को बेहतर रखा जाए। इसके लिए उन्होंने बाउंड्रीवाल, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सीसी टीव्ही कैमरों के संबंध में जानकारी ली।  जेल मंत्री ने कहा कि जेल में निरूद्ध बंदियों को विभिन्न ट्रेडों में व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।  कौशल विकास कार्यक्रम में बंदियों को किसी व्यवसाय में या उन्हें किसी जॉब में स्थापित कराने तक प्रयास किया जाय।
        जेल मंत्री ने बंदियों को प्रदाय किये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को बेहतर रखने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि इसके लिये राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त वजट आबंटन में कमी नहीं होने दी जायेगी।  सरकार भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के अन्य उपायों पर विचार कर रही है।  उन्होंने बंदियों के लिये चिकित्सालयों के संचालन, चिकित्सकों के पदों की पूर्ति, दवा की उपलब्धता तथा एम्बुलेंस की आवश्यकता की जानकारी ली।  कहा कि आवश्यकतानुसार संभाग के लिए चार एम्बुलेंस प्रदान की जायेंगी।  चिकित्सकों के रिक्त पदों की पद पूर्ति की जाएगी।
        डीआईजी जबलपुर रेंज द्वारा बताया गया कि जेलों में कैदियों के कौशल विकास के लिये नवाचार किये गये हैं।  उन्हें कौशल विकास की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने क्षमता में अधिक कैदी संख्या वाली जेलों की जानकारी भी दी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES