जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन की अनूठी पहल - - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन की अनूठी पहल -

जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन की अनूठी पहल
-
इन्दौर | 15-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 


   


  

   कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव  के निर्देशानुसार हर शुक्रवार को जिले के अधिकारी लोक परिवहन से ऑफिस आयेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की अनूठी पहल आज से शुरू हुई है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव स्वयं पेदल चलकर छावनी चौराहे तक आये और बीआरटीएस की बस में चढ़कर भंवरकुआ चौराहे गये। उसके बाद सार्वजनिक वाहन में बैठकर कार्यालय आये।
    आज नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीना, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, श्री पवन जैन, एसडीएम श्री राकेश शर्मा, श्री शाश्वत शर्मा जिला पंजीयक श्री एस.के.मोरे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री वीपी श्रीमाली ने भी सार्वजनिक वाहन से  कार्यालय आये। अब हर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी लोक परिवहन से कार्यलय आयेंगे। ट्रैफिक सुधार की दिशा में यह एक अनुकरणीय पहल है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES