जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 9 नवंबर 2019

जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च


 



dewas  

    जिले में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संपूर्ण पुलिस व्यवस्था लगाई गई तथा पुलिस इंतजाम के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई एवं समस्त जिला पुलिस बल एवं समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु पूर्ण रूप से तैयार होकर अपने कर्तव्य स्थान पर उपस्थित हैं। इसी कड़ी में शहर में शांति और सौहार्द के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च सभी प्रशासनिक अधिकारी व राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में रवाना हुआ जिले में आपसी सौहार्द एवं समन्वय बना रहे इस हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं। फ्लैग मार्च सिटी कोतवाली से प्रारंभ होकर मीरा बावड़ी, खारीबावड़ी, मालिमोहल्ला, मोमंटोला, भेरूगढ़, पठान कुवा, नहर दरवाजा, नयापुरा, सुभाष चौराहा, नवेल्टी चौराहा, पत्तिबजार, गोया से होता हुआ सिटी कोटवाली पर समाप्त हुआ।                   

(0 days ago)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES