खजुराहो में बनेगा डायमण्ड म्यूजियम और स्टोन-ग्रेनाइट पार्क खनिज सम्पदा का अवैध दोहन रोकने चिन्हित अवैध खदानों की होगी नीलामी सतना | 18-नवम्बर-2019 - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 18 नवंबर 2019

खजुराहो में बनेगा डायमण्ड म्यूजियम और स्टोन-ग्रेनाइट पार्क खनिज सम्पदा का अवैध दोहन रोकने चिन्हित अवैध खदानों की होगी नीलामी सतना | 18-नवम्बर-2019

सतना | 18-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 


   


    खनिज  मंत्री  प्रदीप जायसवाल ने विगत दिवस खजुराहो में जन-प्रतिनिधियों और संभागीय अधिकारियों के साथ बक्सवाहा में हीरा खदान की नीलामी, खजुराहो में डायमण्ड म्यूजियम तथा छतरपुर जिले में स्टोन-ग्रेनाइट पार्क की स्थापना के बारे में विचार-विमर्श किया। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित कार्य-योजना पर तत्काल काम शुरू करें। छतरपुर जिले में खनिज और पर्यटन विभाग के समन्वित सहयोग से स्थापित होने वाले उद्योगों में अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में हीरा व्यापारियों के आवागमन से पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास होगा।
    खनिज साधन मंत्री ने बताया कि बंदर हीरा परियोजना में नीलामी के जरिये तकनीकी निविदा का निष्पादन इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। यहाँ से उत्खनित जेम क्वालिटी के हीरों की नीलामी के लिये म्यूजियम में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि राज्य सरकार के रेत नियम राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही प्रभावशील हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि खनिज सम्पदा का अवैध दोहन रोकने और राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के लिये चिन्हित अवैध खदानों की नीलामी की जाएगी। इसके साथ ही, छतरपुर जिले में नए खनिज उद्योगों की स्थापना की संभावनाएँ भी तलाशी जाएंगी।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES