महात्मा बुद्ध के उपदेशों का अनुकरण कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं-स्कूल शिक्षा मंत्री - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 नवंबर 2019

महात्मा बुद्ध के उपदेशों का अनुकरण कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं-स्कूल शिक्षा मंत्री

 
 
 


 

       विश्व प्रसिद्ध पर्यटन सांची में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव के प्रथम दिवस 23 नवम्बर को विश्राम भवन परिसर सांची में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी  तथा श्रीलंका महाबोधी सोबसायटी एवं विहाराधिपति-चेतियागिरी विहार सांची के अध्यक्ष वानगल उपतिस्स नायक थैरो ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।  इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन,  संस्कृति विभाग के सचिव श्री राजेश प्रसाद मिश्रा, कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव, एस पी मोनिका शुक्ला उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमने इस क्षेत्र में इस देश में जन्म लिया है । उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म को पूरी दुनिया में फैलाया। बुद्ध ने दुनिया को शांति और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया।  हम उनके उपदेशों का अनुकरण कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने  कहा  कि महात्मा बुद्ध ने लोगों के दुख को दूर करने तथा आध्यत्म से स्वयं की बुराइयों को समाप्त कर लोगों की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।डॉ चौधरी ने कहा की शिक्षा से ही जीवन मे  बदलाव सम्भव है । हम प्रदेश की शिक्षा मे ज़रूरी बदलाव कर रहे हैं ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके। श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष वानगल उपतिस  नायक थेरों ने कहा कि मैंने काफी समय सांची में गुजारा है। मेरी प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई है। मेरा इस स्थान से विशेष लगाव है । लोगों को सांची के महत्व को समझना चाहिए।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    दो दिवसीय सांची महाबोधि महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर विविध बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम ध्रुपद शैली में सुश्री सुरेखा कामले एवं उनके साथियों द्वारा बुद्ध वंदना तथा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात जापान के कलाकार माय मीचिओ यसुदा द्वारा जापन के लोकसंगीत की प्रस्तुति दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES