महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण "खुशियों की दास्तां" म्यूजिकल पार्क तथा वोट क्लब भी बनेगा, महाकाल की नगरी जैसे बनेंगे शहर के तालाबों के घाट टीकमगढ़ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण "खुशियों की दास्तां" म्यूजिकल पार्क तथा वोट क्लब भी बनेगा, महाकाल की नगरी जैसे बनेंगे शहर के तालाबों के घाट टीकमगढ़

महेंद्र सागर और वृंदावन तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण "खुशियों की दास्तां"
म्यूजिकल पार्क तथा वोट क्लब भी बनेगा, महाकाल की नगरी जैसे बनेंगे शहर के तालाबों के घाट
टीकमगढ़ | 28-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
  

  टीकमगढ़ शहर में तालाबों का सौदर्यीकरण किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा हैं। तालाबों के सौदर्यीकरण के साथ-साथ इनमें  म्यूजिकल पार्क और आस-पास घाट के निर्माण भी होंगे, जिससे शहर का सौन्दर्य और बढ़ जायेगा। इससे लोगों में उत्सुकता है तथा वे काफी खुश हैं।
मुख्यमंत्री झील संरक्षण योजना के तहत शासन द्वारा नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब एवं महेन्द्र सागर तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु 6 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति दी गई है। जिसमें प्रथम किश्त के रूप में नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ को 80 लाख रूपये दे दिये गये है। नगर पालिका ने तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिये प्रोजेक्ट तैयार कराकर नगरीय प्रशासन को भेजा गया था। नगर के महेन्द्र सागर और वृदांवन तालाब के लिये 80 लाख रूपये की राशि  शासन से प्राप्त हो चुकी है, जिसपर कार्य प्रारंभ हो गया है।

दोनो तालाबों में लगेंगे फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग होगी

    प्रोजेक्ट के तहत तालाबों का कायाकल्प किया जा रहा है। 80 लाख रूपये के बजट में दोनोे ही तालाबों के आसपास पौधारोपण कर गार्डनिंग की जायेगी। तालाब तट पर बने गार्डन को भी विकसित किया जायेगा। तालाबों के चारो ओर लाइटिंग के साथ टोवाल पिंचिंग पचरी निर्माण कराया जायेगा। घाट निर्माण एवं पाथ-वे के अलावा पानी आवक और निकासी की उचित व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही महेंद्र सागर पर व्यवस्थित विर्सजन घाट का  निर्माण भी किया जाना है। घाटों पर चित्रकारी और फव्वारे का निमार्ण भी होगा।

रात के अंधेरे में चमकेंगे तालाब

    तालाबों पर म्युजिकल फव्वारे बनाये जाएंगे। तालाब मुख्य मार्ग पर है, इससे तालाब के तटों को अत्याधुनिक लाईटिंग करेंगे, जिससे रात के अंधेरे में भी तालाब चमकेंगे। दोनों की घाटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाटों की दीवारों पर चित्रकारी होगी तथा स्नानगृहो का निर्माण भी होगा। घाटों के निर्माण के साथ चाट चौपाटी बनेगी तथा पक्के विसर्जन कुण्ड का निर्माण किया जायेगा। विंध्यवासिनी माता मंदिर से विवेकानंद पार्क तक सीसी रोड डाली जायेगी। तालाब में बोट क्लब भी बनेगा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES