मुख्य समारोह भोपाल में – सभी जिलों में भी होंगे अनेक कार्यक्रम (मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

मुख्य समारोह भोपाल में – सभी जिलों में भी होंगे अनेक कार्यक्रम (मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज)

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह 01 नवम्बर पर प्रात:11 बजे मंत्रालय वल्लभ भवन के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत का गायन, मध्यप्रदेश गान का गायन, मध्यप्रदेश के विकास के लिये संकल्प दिलाया जाना, पुरस्कार/ सम्मान पत्र वितरण के साथ ही मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन होगा।
    इस अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जिलास्तर पर भी मुख्य समारोह प्रात: 10:30 बजे आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात राष्ट्रगान होगा तथा मुख्यमंत्री जी के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा, इसके बाद उपस्थित जनसमूह को प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी का संदेश विभिन्न जिलों में लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    तय किया गया है कि 01 नवम्बर को मुख्यत: महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम, भजन, लोकगायन, मेला हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल, व्यंजन मेला, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला इत्यादि पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही युवाओं, कृषकों की भागीदारी से विभिन्न कार्यक्रम जिनमें भारतीय खेलों की प्रदर्शनकारी तथा प्रतियोगितात्मक प्रस्तुति समाहित हो। महात्मा गांधी के विचारों पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रमुख शासकीय भवनों पर 01 नवम्बर 2019 की रात्रि प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आर्मी, फोर्स के अधिकारी, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यावसायियों, समाज सेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, केन्द्रीय शासन के अधिकारियों, रेल्वे के अधिकारियों, कमर्शियल अधिकारी, शासकीय अधिकारी/ कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों में अध्यात्म विभाग से संबंधित गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES