मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया - - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया -

 मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आज विदिशा में नवनिर्मित जिला चिकित्सालय का लोकार्पण रिबिन काटकर तथा अनावरण पट्टिका का विमोचन कर किया। जिला चिकित्सालय के कक्षो का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज विदिशा में 177 करोड़ 38 लाख की लागत के 18 निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 143.9 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पांच मंजिला जिला चिकित्सालय भवन भी शामिल है।  
    लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवहन कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री सुश्री विजयलक्ष्मी साधौ तथा कुटीर, ग्रामोद्योग नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हर्ष यादव तथा स्थानीय विधायक श्री शशांक भार्गव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।




मुख्यमंत्री ने किए अनेक लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने आज 157.53 करोड़ की लागत से पूर्ण कराए गए 11 निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया जिसमें 124.33 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 16.17 करोड़ की लागत से बना जीएनएम प्रशिक्षण सेन्टर 1.98 करोड़ से बाबू जगजीवन राम योजना तहत ग्यारसपुर में निर्मित 60 सीटर एससी बालक छात्रावास, एक करोड़ की लागत से ग्राम खिरियाजागीर में बनाया गया शासकीय हाई स्कूल भवन, 95 लाख रूपए की लागत से आनंदपुर लटेरी का प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के अलावा मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की चार उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया जिसमें 2.62 करोड़ की लागत से ग्राम घोसुआ में बनी 33/11 केव्ही नवीन उपकेन्द्र, ग्राम शालाखेडी में  1.98 करोड़ की लागत से  बनाई गई 33/11 केव्ही नवीन उपकेन्द्र, ग्राम पथरिया में 1.87 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही नवीन उपकेन्द्र, ग्राम बेदनखेडी में 2.85 करोड़ की लागत से बनाई गई 33/11 केव्ही नवीन उपकेन्द्र के अलावा 2.47 करोड़ की लागत से ग्यारसपुर में सौसेरा चक्क बैराज का, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में 1.40 करोड की लागत से निर्मित चार शैक्षणिक हाल शामिल है।




शिलान्यास

    मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज 19 करोड़ 85 लाख की लागत के सात निर्माण कार्यो का शिलान्यास भी किया। जिसमें आठ करोड़ चार लाख की लागत से विदिशा में बनने वाला मॉडल डिग्री कॉलेज, पांच करोड़ 63 लाख की लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय भवन विदिशा के अलावा राज्य शिक्षा विभाग के माध्यम से एक करोड़ 63 लाख की लागत से बनने वाले 100 सीटर के चार ग्रामों में छात्रावास भवनों का निर्माण कराया जाना है। प्रत्येक भवन की लागत क्रमशः 1.38 करोड़ है। उक्त छात्रावास ग्राम झूकरजोगी, आमखेडा तथा सिरोंज एवं बासौदा में बनाया जाएगा। ग्यारसपुर विकासखण्ड के ग्राम सुआखेडी में 30 लाख की लागत से गौशाला शामिल है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES