मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कार्टूनिस्ट श्री सुधीर दर के निधन पर शोक व्यक्त किया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कार्टूनिस्ट श्री सुधीर दर के निधन पर शोक व्यक्त किया

-
खण्डवा | 28-नवम्बर-2019
0
 




 

    मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जाने-माने कार्टूनिस्ट श्री सुधीर दर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री दर के निधन से हमने कार्टून कला का सशक्त हस्ताक्षर खो दिया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सुधीर दर सामाजिक कार्टूनिस्ट थे। वे सुधारवादी दृष्टिकोंण से कार्टून बनाते थे। वे बौद्धिक आयामों वाले तीखे कार्टून बनाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री दर के निधन से कार्टून विधा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES