राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर ’खेलो इंडिया’ के लिए चयनित हुई तीरंदाज अनुष्का - मण्डला | - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 27 नवंबर 2019

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर ’खेलो इंडिया’ के लिए चयनित हुई तीरंदाज अनुष्का - मण्डला |

-
मण्डला | नवम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
  

  13 वर्षीय अनुष्का विश्वकर्मा जिले की प्रतिभाशाली तीरंदाज है। 8वी कक्षा की छात्रा अनुष्का आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर खेलो इंडिया में चयनित हुई है। खेलो इंडिया प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को और निखारकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाता है। महाराजपुर स्थित अमल ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल की छात्रा अनुष्का ने अपनी आर्थिक तंगी के बावजूद अपने हुनर से तीरंदाजी में महारत हासिल किया है। अनुष्का बताती हैं कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गठित टीम में उसके साथ अन्य जिलों की छात्राओं का भी चयन किया गया है।
    अनुष्का के पिता पेशे से वाहन चालक है। पिता सुम्मतलाल बताते हैं कि बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए पैसों की दिक्कत आई। ऐसे में महाराजपुर के समाजसेवियों ने उनकी आगे बढ़कर मदद की। अनुष्का की माँ कहती है कि हम बेटी के हुनर को और निखारना चाहते हैं। बेटी को दिल्ली में रहने के लिए अभी और आधारभूत साधनों की आवश्यकता है। अनुष्का ने खेलो इंडिया में चयनित होकर हरियाणा में हुए ट्रॉयल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अगले टूर्नामेंट के लिए चयनित हुई। चयन के बाद अनुष्का को दिल्ली में ही प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के कारण अनुष्का की पढ़ाई मंे होने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली ने अनुष्का को अपने यहां एडमिशन भी दे दिया है और अब अनुष्का दिल्ली में रहते हुए अपना पूरा ध्यान सटीक निशाना साधने में लगा रही है ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके।


(8 days ago)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES