छुई खदान में भी मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश |
जबलपुर | |
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया ने आज करियापाथर में प्रस्तावित स्पोर्टस काम्पलेक्स के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया और इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। श्री घनघोरिया के साथ नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद थे। सामाजिक न्याय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान करियापाथ्र में प्रस्तावित स्पोर्टस काम्पलेक्स में बॉस्केटबाल, व्हालीबाल और बेडमिंटन कोर्ट के साथ-साथ कबड्डी जैसे देशी खेलों के लिए भी प्रावधान करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस काम्पलेक्स को कुछ इस तरह का स्वरूप दिया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय एवं सामान्य परिवारों के युवाओं को इसका लाभ मिले और खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होकर वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि करियापाथर में स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कांट्रेक्टर भी तय हो चुका है। करीब चार करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले इस स्पोर्टस काम्पलेक्स में व्हालीबाल, बॉस्केटबाल एवं बेडमिंटन कोर्ट, जिम और जॉगिंग ट्रेक के साथ-साथ कम्युनिटी गार्डन भी बनाया जायेगा। छुई खदान में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करें: सामाजिक न्याय मंत्री ने करियापाथ्र के बाद फूटाताल स्थित मैदान का निरीक्षण भी किया और यहां प्रस्तावित स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने अतिक्रमण और पहुंचमार्ग की काफी कम चौड़ाई को देखते हुए इस मैदान को स्पोर्टस काम्पलेक्स के लिए अनुपयुक्त बताया। श्री घनघोरिया ने स्थानीय निवासियों से भी इस बारे में विचार-विमर्श किया और उनकी राय पर फूटाताल मैदान में स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण की बजाय छुई खदान में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री घनघोरिया ने नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ छुई खदान में उपलब्ध भूमि का मुआयना भी किया। |
सोमवार, 25 नवंबर 2019

Home
Unlabelled
सामाजिक न्याय मंत्री ने किया करियापाथर में स्पोर्टस काम्पलेक्स के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण छुई खदान में भी मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जबलपुर |
सामाजिक न्याय मंत्री ने किया करियापाथर में स्पोर्टस काम्पलेक्स के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण छुई खदान में भी मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जबलपुर |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें