सांची महोत्सव की तैयारियों का केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 13 नवंबर 2019

सांची महोत्सव की तैयारियों का केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची पहुचंकर 23 तथा 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय सांची महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सांची महोत्सव के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
    केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री पटेल ने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांची, विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों से बौद्ध धर्मावलंबी बड़ी संख्या में आते हैं। जिसमें अधिकतम संख्या श्रीलंका के बौद्ध धर्मावलम्बियों की रहती है। इसीलिए पर्यटन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि सांची में पांच सूचना पटल श्रीलंकाई भाषा में लगाए जाएंगे जिससे कि सांची बौद्ध स्तूप की ऐतिहासिक जानकारी श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों को श्रीलंकाई भाषा में उपलब्ध हो सके। उन्होंने रायसेन जिला मुख्यालय स्थित दुर्ग में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ-साथ देश के सभी राज्यों के पर्यटन स्थलों का समुचित विकास किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ग्राम पग्नेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES