- |
विदिशा | 11-नवम्बर-2019 |
स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का आज अनावरण सम्पन्न हुआ। जिले के स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा के द्वारा जिले में रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस और चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित हेतु छह लाख रूपए की राशि न्यास को प्रदान की गई है। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा ने स्वंय किया। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, एसडीएम श्री प्रवीण प्रजापति के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश प्रदेश के विकास कार्यो में मैं पीछे नही रहूंगा। उन्होंने देश में चल रहे विकास कार्यो के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक श्री शशांक भार्गव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए जो त्याग तपस्या की है उसे देश भुला नही सकता। उनके द्वारा चुने गए मार्ग पर चलकर हम देश के उत्थान में अपना योगदान दें। नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इससे पहले श्री रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी ट्रस्ट के सचिव श्री गोविन्द देवलिया के द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से अब तक सम्पादित किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने किया और आंगतुकों के प्रति आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुधीर सिंह ने व्यक्त किया है। |
मंगलवार, 12 नवंबर 2019

सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
Tags
# विदिशा
Share This

About Lovelesh Namdev-7000542690
विदिशा
Tags
विदिशा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें