जिलास्तरीय गोपाल पुरूस्कार प्रतियोगिता सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 27 नवंबर 2019

जिलास्तरीय गोपाल पुरूस्कार प्रतियोगिता सम्पन्न

-
सागर | 27-नवम्बर-2019
0
 




 

    भारतीय नस्ल की गौ एवं भैसवंशीय पशुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग म.प्र. शासन की गोपाल पुरूस्कार योजना 2019-20 का जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक पशु प्रजजन प्रक्षेत्र रतोंना सागर में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में गौवंशीय गोपाल पुरूस्कार में प्रथम पुरूस्कार श्री राहुल सिंह नरयावली नाका सागर की गिर गाय, द्वितीय पुरूस्कार श्री संजय यादव मछरियाई सागर की गिर गाय एवं तृतीय पुरूस्कार श्री प्रवेश यादव विवेकानंद वार्ड सागर की गिर गाय को दिया गया। इसके साथ ही सात अन्य प्रतिभागियों की गायों को सात्वाना पुरूस्कार प्रदान किया गये।
    इस क्रम में भैंसवंशीय गोपाल पुरूस्कार प्रतियोगिता प्रथम पुरूस्कार श्री प्रतेश चंदेल नरयावली नाका की मुर्रा भैस, द्वितीय पुरूस्कार रूपेश चंदेल नरयावली नाका की ग्रेडड मुर्रा भैस एवं तृतीय पुरूस्कार श्री पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत सीआर माडल सागर की ग्रेडड मुर्रा भैस को दिया गया। इसके साथ ही सात अन्य प्रतिभागियों की भैसों को सात्वानां पुरूस्कार प्रदान किये गए।
    पशुपालन विभाग की उक्त योजना जिला स्तरीय पुरूस्कार रूवरूप प्रथम पुरूस्कार में चयनित पशुओं के मालकों को 50 हजार एवं द्वितीय पुरूस्कार में चयनित पशुओं को मालकों को 25 हजार रूपये एवं तृतीय पुरूस्कार में चयनित पशुओं के मालकों को  15 हजार रूपये तथा सात्वानां हेतु चयनित पशुओं के मालकों को 5 हजार की राशि प्रदान की जाती है। उक्त आयोजन में सागर जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चयनित 10-10 हजार गौ एवं भैसवंशीय पशुओं को उनके दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया था।
    जिलास्तर पर चयनित पशुओं के दुग्ध उत्पादन रिकार्ड को प्रदेश स्तर पर भेजा जायेगा। जहां पर समस्त जिलों से प्राप्त दुग्ध उत्पादन के रिकार्ड के आधार पर प्रदेश स्तरीय पुरूस्कार हेतु पशुओं का चयन किया जायेगा। उक्त योजनांतर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित पशुओं के मालकों को प्रथम पुरूस्कार रूपरूप 2 लाख, द्वितीय पुरूस्कार स्वरूप 1 लाख एवं तृतीय स्वरूप रू. 50 हजार तथा सात-सात सात्वांना पुरूस्कार स्वरूप रू. 10 हजार दिये जायेगे।                         



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES