33 जिला समूहों की रेत खदानों के लिये 1234 करोड़ की निविदा प्राप्त यह आज तक का सर्वाधिक रेत खनिज राजस्व, निविदा खोलने के दौरान मौजूद रहे खनिज मंत्री श्री जायसवाल - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 8 दिसंबर 2019

33 जिला समूहों की रेत खदानों के लिये 1234 करोड़ की निविदा प्राप्त यह आज तक का सर्वाधिक रेत खनिज राजस्व, निविदा खोलने के दौरान मौजूद रहे खनिज मंत्री श्री जायसवाल

भिण्ड | 08-दिसम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
    प्रदेश में 36 जिला समूह की रेत खदानों के तीन वर्षीय संचालन के लिये आमंत्रित निविदाओं से 1234 करोड़ रूपये का राजस्व वार्षिक मिलेगा। आज म.प्र. राज्य खनिज निगम में इन जिला समूहों की निविदाएँ ऑनलाइन खोली गई। यह निविदा आमंत्रण राजस्व आज तक का सर्वाधिक होगा। खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल स्वयं म.प्र. राज्य खनिज निगम के मुख्यालय में निविदाएँ खोलने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
    प्रमुख सचिव खनिज और राज्य खनिज निगम के प्रबंध संचालक श्री नीरज मंडलोई के अनुसार पिछले तीन वर्षों में प्रतिवर्ष पूरे प्रदेश का रेत खनिज राजस्व 250 करोड़ के लगभग ही रहा है। वर्ष 2016-17 में रेत खनिज राजस्व 240 करोड़, वर्ष 2017-18 में 249 करोड़ और 2018-19 में 223 करोड़ प्राप्त हुआ था।
    गत दिवस खोली गई 36 जिला समूहों की निविदा सहित कुल 43 जिलों की रेत खदानों के लिये निविदा आमंत्रित की गई थी। शेष 7 जिला समूहों की निविदाओं की कार्रवाई प्रचलन में है। इन सभी 43 जिलों के लिये सरकारी आरक्षित मूल्य कुल 475 करोड़ रूपये रखा गया था।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES