38 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

38 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत

उज्जैन | 14-दिसम्बर-2019
 



 

     राज्य शासन ने 14 जिलों की 38 लघु सिंचाई योजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन 201.67 करोड़ लागत की योजनाओं के पूर्ण होने पर 12 हजार 432 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। प्रदेश में पिछले एक साल में 114 लघु सिंचाई योजनाओं को साध्यता स्वीकृत प्रदान की गई। इन सभी परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
प्रदेश में आगामी 5 वर्ष में 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की वृद्धि किये जाने का लक्ष्य है। इसमें से जल संसाधन विभाग 45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ायेगा। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा 20 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का विकास किया जाएगा। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES