9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 से - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी विटामिन ए की खुराक दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 से

मण्डला | 12-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
            सीएमएचओ डॉ. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 के अंतर्गत दस्तक अभियान विटामिन ए अनुपूरण द्वितीय चरण का आयोजन 17 दिसम्बर से 18 जनवरी तक किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदान कार्यकर्ता द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी। दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में आई कमी को दूर करना है। प्रत्येक ग्राम में बच्चों को एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा का संयुक्त दल दस्तक अभियान के तहत् विटामिन ए की खुराक पिलाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES