आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल उद्यमी बने अब्दुल रसीद (खुशियों की दास्तां) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल उद्यमी बने अब्दुल रसीद (खुशियों की दास्तां)

 
-
राजगढ़ | 11-दिसम्बर-2019

 




 

    श्री अब्दुल रसीद एक कर्मठ उत्साहवान एवं व्यवहार कुशल उद्यमी हैं। उनके पिता एक शासकीय कर्मचारी थे। उन्होंने MA की शिक्षा उत्तीर्ण की। कॉलेज में वह खेलो में विशेष रुचि रखते थे। वह कुश्ती में जिले का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है।
    स्नातकोत्तर शिक्षा उपरांत उन्होने भोपाल में दूरसंचार में 5 वर्ष कार्य किया। पिताजी के निघन के बाद उन्होने नरसिंहगढ़ में ही मोबाईल विक्री एवं मरम्मत का कार्य 5 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया। इस हेतु उन्होने नरसिंहगढ़ बसस्टेंड पर एक दुकान 6000 रूपये मासिक किराये पर ली। उन्होंने लगभग 1.50 लाख स्वयं की पूंजी से व्यवसाय शुरु किया। अपने व्यवसाय में वृद्धि के लिये उन्होने बैंक ऑफ इंडिया नरसिंहगढ़ से संपर्क किया। बैंक ने प्रशिक्षण हेतु इस संस्थान में उन्हें प्रतिनियुक्त किया।
    प्रशिक्षण उपरांत बैंक ऑफ इंडिया नरसिंगगढ़ में उनका 3 लाख का ऋण प्रकरण विचाराधीन है।
    प्रशिक्षण पूर्व उनकी मासिक बिक्री एवं बचत क्रमशः 2 लाख एवं 20,000 थी, जो अब 3 लाख एवं 30,000 हो गई है। उन्होने 1 युवा को रोजगार प्रदान किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES