आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियो को ओपीडी में मिलेंगी निशुल्क सेवाएँ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियो को ओपीडी में मिलेंगी निशुल्क सेवाएँ

विदिशा | 14-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
    प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयो से संबद्ध चिकित्सालयो में आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियो को एचआईव्ही, कैंसर, आकस्मिक चिकित्सा और लावारिस मरीजो को ओपीडी सेवाएँ नि:शुल्क मिलेंगी। आज जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
    आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री निशांत वरवड़े ने प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सागर, विदिशा, दतिया, खण्डवा, रतलाम, शिवपुरी, शहडोल, छिंदवाड़ा स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयो से संबद्ध चिकित्सालयो के अघिष्ठाता और अघीक्षको को इस संबंघ में निर्देश जारी कर दिए हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES