अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील निकाह सम्मेलन में शामिल हुए - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 30 दिसंबर 2019

अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील निकाह सम्मेलन में शामिल हुए

होशंगाबाद | 30-दिसम्बर-2019
 



 

 

 




    अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मध्य प्रदेश शासन मंत्री श्री आरिफ अकील  परामशी  गार्डन में  आयोजित निकाह सम्मेलन में शामिल हुए।  मंत्री श्री अकील  की उपस्तिथि में  मुख्यमंत्री विवाह/निकाह  योजना के तहत 36 जोड़ों के निकाह  सपन्न कराया गया। मंत्री जी ने सभी जोड़ो को हार्दिक शुभकामनाएं दी  एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए।

मंत्री श्री आरिफ अकील ने सभी नव जोड़ों को जनामास, कुरान शरीफ ,डिनर सेट, बुर्खे आदि उपहार भेंट  किए। उल्लेखनीय है कि सभी जोड़ों को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह निकाह योजना के तहत 51000 की राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक डा सीताशरण शर्मा, पूर्व विधायक विजय दुबे (काकू भाई), पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसायटी के सदस्य, अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES