भोपाल मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 128 पी.जी. सीट - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 दिसंबर 2019

भोपाल मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 128 पी.जी. सीट

होशंगाबाद | 14-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


    केंद्र सरकार ने गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में पी.जी. में 128 सीट वृद्धि किये जाने के प्रदेश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कॉलेज में पहले से पी.जी. में 157 सीट हैं। इसमें 128 की वृद्धि होने से अब पी.जी. में सीट संख्या बढ़कर 285 हो जाएगी।
   गांधी मेडिकल कॉलेज में 128 पी. जी. सीट बढ़ने से एनाटॉपी की सीटें २ से बढ़कर 16, फीजियोलॉजी की 4 से बढ़कर 9, फार्मोकोलॉजी की 2 से बढ़कर 14, पैथोलॉजी की 11 से 20, माइक्रोबायोलॉजी की 3 से 9, कम्युनिटी मेडिसिन की 4 से 17, फॉरेंसिक मेडिसिन की 4 से 9, जनरल मेडिसिन की 18 से 24, पीडियाट्रिक्स की 19 से 25, टी.बी. चेस्ट की 2 से 5, जनरल सर्जरी की 16 से 24, आर्थोपेडिक्स की 1 से 17, ऑटोरिनोलेरिंगोलोजी की 3 से 5, ऑप्थालयोलॉजी की 7 से 8, आब्स्ट्रेट्रिक्स एंड गायनोलॉजी की 20 से 25, एनेस्थियोलॉजी की 19 से 35 और रेडिओडायग्नोसिस की 6 से बढ़कर 10 सीट हो जाएँगी। इनके अलावा बायोकेमेस्ट्री की 10 और साइकियाट्रिक की 3 सीटों को मंजूरी मिलने से ये दोनों पाठ्यक्रम भी शुरू हो सकेंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES