दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से

विदिशा | 09-दिसम्बर-2019
 



 

       शासन के निर्देशानुसार दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 18 जनवरी 2020 तक जिले में संचालित किया जायेगा। सर्वे कार्य में शहरी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों की सूची प्राप्त की जाकर सर्वे सूची से मिलान किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में दस्तक अभियान के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से आवश्यक सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तक अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए के सेवन से बच्चों के शरीर का संक्रमण और बीमारी से बचाव, वृद्धि एवं विकास में सहायक तथा आखों को स्वस्थ और क्रियाशील बनाये रखने में सहायक होता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES