देशी डिप्‍लोमा कोर्स का शुभारंभ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

देशी डिप्‍लोमा कोर्स का शुभारंभ

गुना | 11-दिसम्बर-2019
 



 

       जिले में कृषि के उर्वरक बीज कीटनाशक दवाओं के 40 विक्रेताओं हेतु देशी (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स) 1 वर्षीय कृषि विस्तार सेवा का डिप्लोमा कोर्स का शुभारंभ किया गया है। यह कोर्स मेनेज हैदराबाद एवं सिएट संस्थान भोपाल से प्राप्त अनुमति एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस डिप्लोमा का उद्देश्य आदान विक्रेताओं को तकनीकी रूप से क्षमता में वृद्धि कर सक्षम बनाना है। जिससे  कृषकों तक कृषि की सही एवं सुरक्षित जानकारी पहुंच सके। इसके अंतर्गत जिले में खरीफ एवं रबी की फसलों की पैकेज एंड प्रैक्टिसेस की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र आरोन, कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के वैज्ञानिकों द्वारा डीलर्स को प्रदाय की जाएगी। कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा फसलों के प्रमुख रोगों एवं कीटों की पहचान एवं नियंत्रण के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
     उपसंचालक कृषि श्री अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा कोर्स का महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला एवं बताया कि कृषकों के बीच डीलर्स जानकारी का  महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इस डिप्लोमा से डीलर्स की क्षमता वृद्धि होने से कृषकों को कृषि से संबंधित सभी जानकारियां प्रमाणित रुप से मिल सकेंगी। कृषि तकनीक, बीज अधिनियम, कीटनाशक अधिनियम, उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे लाइसेंस की प्रक्रिया सरल होकर नियम एवं अधिनियम की जानकारी डीलर्स को हो सकेगी। कोर्स फैसिलिटेटर श्री एम. ए. अंसारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं रूपरेखा प्रस्तुत कर जानकारी प्रदाय की। कृषि विज्ञान केंद्र आरोन श्री एस के दनेलिया ने कोर्स के बारे में बताया और कहा कि डीलर्स को कीटनाशक दवाओं के उपयोग के बारे में सही जानकारी होने से कृषकों को अवश्य लाभ मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES