हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

शहडोल | 06-दिसम्बर-2019
 



 

   
    कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड शहडोल में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड द्वारा सलामी, परेड का निरीक्षण व परेड मार्चपास्ट की कार्यवाही उपरान्त डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड संभाग शहडोल श्री एम.के. पन्द्रे द्वारा गृह मंत्री, मध्यप्रदेश शासन के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर डिवीजनल कमाण्डेन्ट द्वारा जवानों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने व अनुशासन बनाये रखने का संदेश दिया।
    परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर श्री इन्द्रजीत परते, परेड टू आईसी श्री कोमल पोट्टाम द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री राम कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड  कार्यालय के  अधिकारी कर्मचारी एवं विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी व जवान भी उपस्थित रहे। बाद कार्यक्रम सभी को मिष्ठान्न वितरण किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES