जिले में ई-निरीक्षण प्रारंभ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

जिले में ई-निरीक्षण प्रारंभ

पन्ना | 25-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


    कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए नवाचार किया गया है। इस नवाचार के तहत जिले में ई निरीक्षण प्रारंभ हो गया है। इस ई निरीक्षण के तहत नियुक्त किए गए निरीक्षण अधिकारी अपने मोबाइल पर ई-निरीक्षण एप को डाउनलोड कर चुके हैं। सभी निरीक्षण अधिकारियों का लॉगिन एवं पासवर्ड बनाया गया है। निरीक्षणकर्ता अधिकारी जब भी निरीक्षण के लिए किसी भी ग्राम में पहुंचता है और अपने मोबाईल पर ई-निरीक्षण एप पर लॉगिन होता है उसे उस ग्राम के सभी शासकीय संस्थानों एवं शासकीय योजनाओं से निर्मित भवनों की लोकेशन ज्ञात हो जाती है। इसके उपरांत निरीक्षणकर्ता अधिकारी संबंधित शासकीय संस्थाओं एवं शासकीय योजनाओं से जुडे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के उपरांत ऑनलाईन मोबाइल पर निरीक्षण टीप दर्ज करा देता है। निरीक्षण टीप की जानकारी जिला मुख्यालय पर संबंधित विभाग एवं कलेक्टर के पास पहुंच जाती है।
    उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. सी.के. त्रिपाठी द्वारा ग्राम खपटहा तथा कृष्णाकल्याणपुर में ई निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। दोनों ग्रामों की राशन दुकान बंद पायी गयी। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी द्वारा ग्राम खपटहा के विक्रेता केलाश प्रसाद पाण्डेय एवं कृष्णाकल्याणपुर के विक्रेता संतोष कुमार शुक्ला के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना को लेख किया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES