जिले में प्रारंभ हुआ प्रतिभा पर्व अधिकारी स्कूलो में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

जिले में प्रारंभ हुआ प्रतिभा पर्व अधिकारी स्कूलो में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बड़वानी | 12-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


     जिले में भी 12 दिसम्बर से तीन दिवसीय प्रतिभा पर्व का शुभारंभ हुआ। इसके तहत प्रथम दिवस अधिकारियो ने जिले की विभिन्न संस्थाओं में पहुंचकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियो की शैक्षणिक उपलब्धियो एवं शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियो का यह दल शुक्रवार को भी इसी प्रकार शिक्षण संस्थानो में जाकर प्रतिभा पर्व का निरीक्षण करेगा।    सर्वशिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक श्री संजयसिंह तोमर ने बताया कि यह अभियान जिले की समस्त 2363 प्राथमिक एवं 679 माध्यमिक शालाओं में 12 से 14 दिसम्बर तक किया जायेगा। इसके तहत जहॉ 12 एवं 13 दिसम्बर को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं संस्थाओं के संचालन का मूल्यांकन होगा वही 14 दिसम्बर को बाल सभा का आयोजन कर सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES