जूनियर गणित एवं हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा 08 दिसंबर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

जूनियर गणित एवं हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा 08 दिसंबर को

-
पन्ना 


 

 

 


   


    जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि संचालक राज्य विज्ञान शिक्षक संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार जूनियर गणित एवं हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा 2019-20 की परीक्षा 08 दिसंबर 2019 को आयोजित होगी। जूनियर गणित ओलम्पियाड परीक्षा प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक तथा हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक सम्पन्न होगी।
    उन्होंने बताया कि जिले में शा.क.उमावि मनहर पन्ना, शा.बा.उमावि पन्ना, शा.बा.उमावि गुनौर, शा.बा.उमावि पवई, शा.बा. उमावि शाहनगर, शा.बा. उमावि अजयगढ, शा.बा. उमावि देवेन्द्रनगर एवं शा.बा. उमावि अमानगंज कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें जिले की शासकीय माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत लगभग दो हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।



(1 days ago)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES