केन्द्रीय विद्यालय में रामानुजन की जयंती ‘ राष्ट्रीय गणित दिवस ‘ के रूप में मनाई गई - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

केन्द्रीय विद्यालय में रामानुजन की जयंती ‘ राष्ट्रीय गणित दिवस ‘ के रूप में मनाई गई

बड़वानी | 25-दिसम्बर-2019
 



 

    केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती ' राष्ट्रीय गणित दिवस ' के रूप में मनाई गई।  प्रभारी प्राचार्य कुन्दन राठौर के मुख्य आतिथ्यत्व में 'सरल गणित सबका गणित' थीम आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान छात्रा कुमारी शताक्षी गुप्ता ने रामानुजन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।  गणित विभाग के प्रभारी श्री जितेन्द्रसिंह ने जीवन में गणित के महत्त्व को रेखांकित किया, वही गणित शिक्षक श्री संतोष नारोलिया ने माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों के माध्यम से गणित के सूत्रों पर आधारित एक व्यावहारिक प्रस्तुति दी।  इस मौके पर विद्यार्थी कुमारी पल्लवी सोलंकी और सिद्धार्थ वास्कले को उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के लिये पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान  रामानुजन की बायोग्राफी के द्वारा विपरीत हालातों में गणित का जुनून, अनुसलझे प्रमेयों, मैजिक नंबर, प्रोफेसर हार्डी के योगदान से अवगत कराती पी.पी.टी. की प्रस्तुति भीदी गई



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES