खरीदी केन्द्रों पर हुआ किसानों का स्वागत - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

खरीदी केन्द्रों पर हुआ किसानों का स्वागत

नरसिंहपुर | 04-दिसम्बर-2019
 



 

     शासन द्वारा सभी जिलों में 2 दिसम्बर से धान उपार्जन प्रारंभ किया जा चुका है। धान खरीदी केन्द्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित बसुरिया में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें कृषकों का समिति द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिले के खमतरा, खुरसीपार, करेली, सुआतला केन्द्रों पर भी उपार्जन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।
         खमतरा स्थित सोयावीन प्लांट में सेवा सहकारी समिति डांगीढाना का निरीक्षण अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री डीएस तोमर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले द्वारा किया गया। केन्द्र में पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता हेतु इलेक्ट्रानिक उपकरण, सर्वेयर, तुलाई, परिवहन आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसी भी स्थिति में नॉन एफएक्यू वाला धान नहीं लिया जाये। इसके सख्त निर्देश उन्होंने दिये। उपार्जन केन्द्र पर पर्याप्त साफ- सफाई रखने के लिये भी उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों से कहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES