किशोरी बालिकाओं को प्रशासनिक संकुल का कराया गया भ्रमण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

किशोरी बालिकाओं को प्रशासनिक संकुल का कराया गया भ्रमण

रीवा |


 

 

 


   

     महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि महिला बाल विकास परियोजना शहरी के द्वारा शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शाला त्यागी बालिकाओं को अपनी पढ़ाई पुन: प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करना था साथ ही उन्हें प्रशासनिक संरचना की जानकारी देना भी था। किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी गई कि प्रशासनिक मशीनरी कैसे काम करती है।
    बालिकाओं को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा संपन्न की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। भ्रमण के क्रम में बालिकायें जिले के नवागत कलेक्टर बसंत कुर्रे से मिली। कलेक्टर द्वारा बालिकाओं को अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद बालिकाओं को अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी से मिलवाया गया। एक महिला अधिकारी से मिलते ही बालिकाऐं प्रसन्न हो गईं। अपर कलेक्टर द्वारा बालिकाओं से विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद बालिकाओं ने एनआईसी कक्ष, आदिम जाति कल्याण विभाग, पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कक्ष, निर्वाचन, जिला परियोजना संमन्वयक, जिला कोषालय अधिकारी आदि कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक आशीष द्विवेदी, पर्यवेक्षक श्रीमती राधा मिश्रा, श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती प्रभा शुक्ला, श्रीमती स्वाती श्रीवास्तव, श्रीमती सत्यम शुक्ल एवं मयंक मिश्रा उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES