कृषक संगोष्ठी में उप संचालक कृषि ने स्वाइल हैल्थ कार्ड उपयोगिता के बारे में बताया ग्राम पंचायत लाड़वन में किसान संगोष्ठि का आयोजन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

कृषक संगोष्ठी में उप संचालक कृषि ने स्वाइल हैल्थ कार्ड उपयोगिता के बारे में बताया ग्राम पंचायत लाड़वन में किसान संगोष्ठि का आयोजन

आगर-मालवा | 11-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

    किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर मृदा स्वास्थ्य जागरूकता विशेष अभियान एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2019 तक चलाया जा रहा है।
    बुधवार को आगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लाड़वन में किसान संगोष्ठि का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उप संचालक कृषि श्री आर.पी.कनेरिया के द्वारा स्वाइल हैल्थ कार्ड की उपयोगिता, मृदा स्वास्थ्य प्रंबधन समन्वित पौषक तत्व प्रंबधन, सूक्ष्म पौषक तत्वों की फसल उत्पादन में उपयोगिता मुख्य एवं सूक्ष्म पौषक तत्वों के उपयोग की विधि, फसलों में मुख्य एवं पौषक तत्वों की कमी के लक्षण एवं निदान जैविक खेती, जैविक कीट नियंत्रण एवं मिट्टी नमूना लेने की विधि के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया है। उन्होंने गेहूं फसलों में माहु कीट प्रबंधन की भी जानकारी दी गई।
संगोष्ठी में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री एल.एन. जाटव, प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री के.आर. सालमी, हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत प्रभारी एवं सहायक अधिकारी भी संगोष्ठी में उपस्थित रहें।
            गांव में भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री देवकरण गुर्जर भी उपस्थित रहें। साथ ही विकासखण्ड सुसनेर में ग्राम पंचायत बोरखेडी कांवल का भी भ्रमण किया जाकर रबी फसलों का अवलोकन किया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES