कृषि विभाग कि किसान भाईयों को सलाह "खेती-किसानी" - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

कृषि विभाग कि किसान भाईयों को सलाह "खेती-किसानी"

गुना | 06-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


      जिले में वर्तमान में रबी सीजन हेतु 25771 मे.टन यूरिया प्राप्‍त हुई है। जिसमें से 24498 मे.टन यूरिया का विपणन संघ एम.पी.एग्रो एवं निजी संस्‍थाओं के माध्‍यम से किसानों को वितरण किया गया है। जिले में सातों डबल लॉक केन्‍द्रों पर यूरिया की निरंतर उपलब्‍धता बनी हुई है। जिले में 1273 मे.टन यूरिया विपणन संघ के केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध है। जिसमे किसानों को वितरण किया जा रहा है।
    उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास श्री अशोक कुमार उपाध्‍याय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 6 दिसंबर 2019 एवं 10 दिसंबर 2019 को 2 रैंक यूरिया की गुना जिले को प्राप्‍त होगी। जिससे जिले में 3000 मे.टन यूरिया प्राप्‍त होगा तथा 20 दिसंबर को 1 रेक 3000 मे.टन की प्राप्‍त होगी। इस प्रकार जिले को 6000 मे.टन रैंक के माध्‍यम से एवं एनएफएल प्‍लांट विजयपुर से 700 मे.टन यूरिया प्रतिदिन सड़क मार्ग से जिले को प्राप्‍त हो रहा है।
    उन्‍होंने जिले के किसान भाईयों से आग्रह किया है कि किसान भाई यूरिया न मिलने की चिंता न करें। जिले में उनकी मांग अनुसार निरंतर यूरिया उपलब्‍ध कराया जाएगा। किसान भाई आवश्‍यकता अनुसार ही यूरिया उठाव करें। घबराहट में अनावश्‍यक रूप से यूरिया का भण्‍डारण नहीं करें। गेहूं के लिए प्रथम सिंचाई में लगने वाला यूरिया क्रय करें तथा शेष यूरिया द्वितीय सिंचाई हेतु 15 दिवस पश्‍चात ही क्रय किया जाएग। जिससे सभी किसानों को समान रूप से यूरिया उपलब्‍ध हो सके।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES