मुरैना | 15-दिसम्बर-2019 |
चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप चम्बल संभाग में भी माफियों के खिलाफ कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि चम्बल संभाग में अवैध उत्खनन ज्यादा है। इस पर अंकुश लगाने के लिये जुड़े माफियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि चाहे भू माफिया हो, या खनन माफिया सभी के खिलाफ अभी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कमिश्नर श्रीमती रेणू तिवारी रविवार को एनआईसी कक्ष में विजय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेस के तत्काल बाद अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि अवैध उत्खनन अभी भी चल रहा है, वन, खनिज एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इसके अंकुश लगाने पर कार्यवाही करना चाहिये। बैठक में डीआईजी श्री अशोक गोयल, कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तरूण भटनागर, अपर कलेक्टर श्री एसके मिश्रा, नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, जिला सैनिक, शिक्षा, जनसम्पर्क, जिला सैनिक, उच्च शिक्षा सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे। चम्बल कमिश्नर ने वनमण्डलाधिकारी के खिलाफ अप्रशंसा व्यक्त करते हुये कहा कि वन विभाग का कार्य संतोष जनक परिलक्षित नहीं हो रहा है। उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त से कहा कि शहर में सुरक्षा शान्ति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिये हर संभव प्रयास होना चाहिये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव से कहा कि कुछ सम्वेदनशील स्थान जहां लड़कियों की जिम या खेल मैदान हैं, वहां पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने बिगड़ते यातायात पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि अगर यातायात पुलिस फोर्स की कमी है, तो उच्च स्तर से भांग की जाये। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि बगैर नागरिकों को सूचना दिये सड़कों पेर जेसीबी चल रही हैं। इसमें एमएस रोड़ पर हमेशा जाम लगा रहता है, उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि काम शुरू करने से पहले लोगों को यातायात में असुविधा न हो, इसकी सूचना समाचार पत्रों में देना चाहिये, आने-जाने के लिये नये बैकल्पिक सड़कों का चयन करना चाहिये, तब काम शुरू करना चाहिये। उन्होंने आयोजित हो रहे पशुपतिनाथ महोदव मेला में हो रही अव्यवस्था पर नगर निगम आयुक्त से नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अभी तक टेण्डर तथा व्यापारियों को दुकानें आवंटित नहीं हो सकी है। बाहर से आये व्यापारी मारे-मारे फिर रहें है। इसमें कौन दोषी है। कलेक्टर उनके खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने कोलाहल अधिनियम को कड़ाई से अपनाने के निर्देश दिये कि रात्रि 10 बजे के बाद कोई डी.जे., रेडियों स्पीकर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। स्कूली बच्चों की परीक्षा भी चल रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक की अशोक गोयल ने कहा कि जिला, पुलिस और नगर निगम प्रशासन प्रतिदिन अगले दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक आयोजित करके पूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जहां-जहां पुलिस बल की आवश्यकता है वहां बल तैनात किया जाये। |
रविवार, 15 दिसंबर 2019

Home
Unlabelled
माफियों के खिलाफ कडी दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये शहर में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस नगर निगम प्रशासन गंभीर बनें, चम्बल कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और आयुक्त नगर निगम को दिये कड़े
माफियों के खिलाफ कडी दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये शहर में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस नगर निगम प्रशासन गंभीर बनें, चम्बल कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और आयुक्त नगर निगम को दिये कड़े
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें