मध्यप्रदेश सरकार की समाधान एक दिवस योजना मे लोकसेवा केन्द्र से तुरन्त बना अमित का आय प्रमाण पत्र ‘‘खुशियों की दास्तां’’ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

मध्यप्रदेश सरकार की समाधान एक दिवस योजना मे लोकसेवा केन्द्र से तुरन्त बना अमित का आय प्रमाण पत्र ‘‘खुशियों की दास्तां’’

आगर-मालवा | 09-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


 

   मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से संचालित समाधान एक दिवस के तहत मात्र एक- घण्टे में आय का प्रमाण पत्र पाकर आगर-मालवा निवासी अमित श्रीवास्तव की खुशी चेहरे पर साफ दिख रही थी। उनका  कहना है, उन्हे शासकिय कार्यालय मे जमा करने हेतु आय के प्रमाण पत्र कि आवश्यकता थी। तथा सोमवार को लोकसेवा केन्द्र मे आवेदन जमा किया ओर एक घंटे बाद ही उसको अपने नाम का आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। अमित का कहना है कि पहले इसी काम के सात-आठ दिन लग जाते थे, मगर अब उन्हे एक घण्टे में ही  प्रमाण पत्र मिल गया है।
        आय का प्रमाण पत्र पाकर अमित खुशी-खुशी म.प्र. शासन को धन्यवाद देते हुए कहते है कि मुख्यमंत्री जी कि इस योजना से हमारे धन और समय दोनो की बचत हुई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES