निरोगी काया अभियान के तहत सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

निरोगी काया अभियान के तहत सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

रायसेन | 05-दिसम्बर-2019
 



 

    जिले में चलाए जा रहे निरोगी काया अभियान के तहत बेगमगंज जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज तथा सांची जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलामतपुर में नागरिकों, बच्चों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर नागरिकों को विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षण तथा उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। साथ ही स्वस्थ्य दिनचर्या, पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए और तंबाकू, धूम्रपान सहित अन्य नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES