पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 9 दिसम्बर को खण्डवा आयेंगे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 9 दिसम्बर को खण्डवा आयेंगे

खण्डवा | 07-दिसम्बर-2019
 



 


      पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 9 दिसम्बर को खण्डवा आयेंगे तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री यादव 8 दिसम्बर को रात्रि 7:40 बजे ग्वालियर से गोवा एक्सप्रेस से प्रस्थान कर प्रात: 5:30 बजे खण्डवा आयेंगे। इसके बाद खण्डवा से कार द्वार प्रात: 10 बजे इंदिरा सागर डेम के लिए रवाना होंगे तथा इंदिरा सागर डेम पर विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर  मत्स्य पालन की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री यादव अपरान्ह 3 बजे नर्मदा सागर डेम से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES