पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव आज इंदौर आएंगे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 8 दिसंबर 2019

पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव आज इंदौर आएंगे

इन्दौर | 08-दिसम्बर-2019
 



 

            पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 9 दिसम्बर को शाम 6 बजे इंदौर आएंगे। वे अगले दिन 10 दिसम्बर को इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
            निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री यादव 9 दिसम्बर को शाम 6 बजे इंदौर आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे पत्रकार कालोनी में श्री अमन बजाज द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह साढ़े 11 बजे महू पहुंचकर पशु चिकित्सा महाविद्यालय एवं जैविक उत्पाद संस्थान का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे मांगलिया में स्थित साँची दुग्ध प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर साढ़े 3 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES