पत्थरो में छिपा है कला का अदभुत संसार "खुशियों की दास्तां" - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

पत्थरो में छिपा है कला का अदभुत संसार "खुशियों की दास्तां"

उमरिया | 07-दिसम्बर-2019
 



 

 

 




    उमरिया जिला निवासी विनोद श्रीवास्तव  25 वर्षों से लाखों करोड़ो वर्ष पुराने पत्थरों में कला का संसार ढूंढने में जुटे हैं। उन्होंने बोलते पत्थर नाम से स्वयं का कलेक्शन बनाया है। हर एक पत्थर में कला की अदभुत दुनिया रची बसी है। आकाशकोट अंचल से लेकर नर्मदा नदी के किनारे से ये हजारो पत्थर संकलित किए गए है, जो इस क्षेत्र में पूर्व वर्षो में समुद्री अवशेष होने की पुष्टि करते है।
    देखने मे ये एक महज पत्थर है, लेकिन गौर से देखने मे  कला का अद्भुत संसार छिपा हुआ है। ये पत्थर न तो तराशे हुए हैं और न ही इनमें कोई कारीगरी की गई है। ये पत्थर हजारों लाखों वर्ष पुराने जमीन के अंदर हुए प्रकृति के बदलावों के परिणाम हैं जिसमें कला का अद्भुत संसार छिपा हुआ है,और इन पत्थरों को तलाशकर दुनिया मे पहचान दिलाने के काम मे बीते 25 वर्षो से जुटे हुए हैं। उमरिया जिले के निवासी विनोद श्रीवास्तव,विनोद ने बोलते पत्थर के नाम से पत्थरों का कलेक्शन तैयार किया है और देश के कोने कोने में जाकर इन पत्थरो की प्रदर्शनी लगाते हैं। विनोद को शुरुआती दौर में इस काम मे काफी संघर्षो का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे धीरे उनकी पहचान बनती गई और आज वे देश के नामी गिरामी फासिल्स एवं बोनसाई क्लब के मेंबर बन चुके है और अब उनके इस काम मे उनकी बेटी भी सहयोग करती है। उमरिया सहित अमरकंटक एवं नर्मदा नदी के आसपास इस तरह के फासिल्स प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जानकारों की माने तो ये फासिल्स मेराइन नेचर के हैं जो यह साबित करता है कि यहां पहले समुद्र था।
    आज के दौर में देश एवं दुनिया मे इन फासिल्स पत्थरों का महत्व काफी बढ़ गया है।  इंटिरियर डेकोरेशन से लेकर धार्मिक कार्यों तक मे इनके उपयोग का प्रचलन बढ़ रहा है लेकिन उमरिया एवं आसपास मौजूद इन लाखो करोड़ो साल पुराने अवशेषों को पहचानने तलाशने के काम न के बराबर हो रहा है। जानकर मानते हैं कि यहां पहले टेथिस नाम का सागर था जो कालांतर में पहाड़ में परिवर्तित हुआ है इसी के नीचे समुद्री जीवों के बड़ी मात्रा में अवशेष मौजूद हैं जो अब फासिल्स में परिवर्तित हो गए हैं। जानकारों ने इलाके में अवशेषों के सूक्ष्म अध्ययन की मांग करते हुए कहा है कि इनके अध्ययन का जिम्मा विश्वविद्यालयों को देने की बात कही है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES