प्रभारी मंत्री श्री सुखदेव पांसे का दौरा कार्यक्रम - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

प्रभारी मंत्री श्री सुखदेव पांसे का दौरा कार्यक्रम

सिवनी | 06-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


    मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुखदेव पांसे मंगलवार 10 दिसंबर को सिवनी जिले के प्रवास में रहेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त अधिकृत कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री पांसे 10 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे सिवनी पहुंचेंगे तथा जिला चिकित्सालय सिवनी का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री 12.30 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में जनभागीदारी समिति के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री पांसे दोपहर 1.30 बजे स्मृति लॉन सिवनी में आयोजित स्वरोजगार मेले में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत 3.30 बजे जिला योजना समिति की बैठक लेंगे तथा सांय 6 बजे सिवनी से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES