प्रदेश की मांग के अनुसार यूरिया का आवंटन बढ़ाने का केन्द्र से आग्रह केन्द्रीय उर्वरक मंत्री श्री गौड़ा से मिले मंत्री श्री सचिन यादव - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

प्रदेश की मांग के अनुसार यूरिया का आवंटन बढ़ाने का केन्द्र से आग्रह केन्द्रीय उर्वरक मंत्री श्री गौड़ा से मिले मंत्री श्री सचिन यादव

भोपाल                                                                                


किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा से मिलकर प्रदेश को आवंटित यूरिया की निर्धारित समय-सीमा में आपूर्ति किये जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश होने से रबी का रकबा बढ़ा है। इसलिये प्रदेश की माँग के अनुसार यूरिया का आवंटन भी बढ़ाया जाए। केन्द्रीय मंत्री श्री गौड़ा ने प्रदेश को यूरिया की समुचित आपूर्ति किये जाने का आश्वासन दिया।


मंत्री श्री सचिन यादव ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश की यूरिया की दिसम्बर माह की निर्धारित मात्रा 4.36 लाख मीट्रिक टन तथा अक्टूबर-नवम्बर माह के बैकलॉग 2 लाख मीट्रिक टन की आपूर्ति शीघ्र कराने का आग्रह किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES