प्रत्येक वार्ड में बनायें 2-2 महिला स्व-सहायता समूह - मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

प्रत्येक वार्ड में बनायें 2-2 महिला स्व-सहायता समूह - मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह

सीधी | 27-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   
         नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने नगर पालिका परिषद आरोन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। केन्द्र में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को सिलाई एवं अन्य रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिये जायेंगे। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 2-2 महिला स्व-सहायता समूह बनायें।
         मंत्री श्री सिहं ने कहा कि मिशन में अब 28 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर भी जोड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 50 लाख लागत से आश्रय स्थल बनाया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के भी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 2 लाख 50 हजार लागत से मार्केट विकसित किया जायेगा। श्री सिंह ने सिलाई सेन्टर और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोन में नये बस-स्टेण्ड एवं नई सब्जी मण्डी के लिये प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES