पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त- स्कूल शिक्षा मंत्री - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त- स्कूल शिक्षा मंत्री

रायसेन | 05-दिसम्बर-2019
 



 

    स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेले-2019 का उद्घाटन करते हुए है कहा कि पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। पुस्तकों से ज्ञान के साथ जीवन को समझने की सोच भी मिलती है। उन्होंने कहा कि जो लोग पुस्तकों को अपना साथी बनाते हैं, उनका विवेक उन्हें हमेशा गलत काम करने से बचाता है। डॉ. चौधरी ने बताया कि पुस्तक मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिकतम छूट के साथ पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
   उल्लेखनीय है कि शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय सन 1955 से निरन्तर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। लगभग 8000 सदस्य हैं, जिनमें लगभग 700 से 800 तक केवल विद्यार्थी हैं। पुस्तकालय द्वारा क्विज, व्याख्यान-माला, मॉक इन्टरव्यू, मॉक परीक्षाएँ और प्रति रविवार शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES